फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर गौरव सम्मान से नवाजे गए विद्वान

Mon, 22 Dec 2014 04:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानस संगम के 46 वें वार्षिक समारोह में पूर्व आईएएस रामशरण श्रीवास्तव, गायिका सरोज मिश्र, लेखक सरदार डॉ. दलबीर सिंह रागी, विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, संस्कृत विदुषी डॉ. नीलम त्रिवेदी को कानपुर गौरव सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्था की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका मानस संगम का भी विमोचन भी किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. हरिप्रसाद मिश्र को उनके लेखन श्रीमदभागवत और तुलसी साहित्य के विशिष्ट साहित्य सम्मान और फरीदाबाद के डॉ. उग्रनाथ मिश्र को रामचरित मानस में जंतु प्रसंग के लेखन पर संगम साहित्य सम्मान दिया गया।

रविवार को महाराज प्रयाग नारायण शिवाला में समारोह का शुभारंभ मौजूद विद्वानों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर न्यायमूर्ति वीके दीक्षित, एसएन शुक्ल, डॉ. अशोक कालिया, संयोजक बदरी नारायण तिवारी ने पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर श्रीप्रकाश ने कहा कि विश्व के सौ करोड़ लोगों की भाषा हिंदी है।

सांसद भोले ने कहा कि हिंदी से देश मजबूत होगा। यूपी डेस्को के चेयरमैन आत्म प्रकाश शुक्ल ने अपनी काव्य कृति से रचना सुनाई। कार्यक्रम में 18 देशों से आए 48 प्रतिनिधियों ने भी अपनी टूटी फूटी भाषा में हिंदी बोलकर लोगों को उत्साहित किया।

कार्यक्रम में वृजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश शुक्ल, कमलेश द्विवेदी, अशोक शास्त्री, हरीलाल मिलन, अशोक कुमार गुप्त, नन्हें लाल तिवारी, राजेश सिंह, कैलाश बाजपेयी, हाइकू, रहमान अली, रामसिंह यादव ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें