कानपुर के सीसामऊ में व्यापारी करुणापति पांडेय ने साले और उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मामले की जुड़ी रिकार्ड़िग भी सौंपी है।
पुलिस के मुताबिक हीरागंज, जरीब चौकी निवासी करुणा ने साले रवि लालवानी को हजारों रुपये उधार दिए थे। अब रवि रुपये लौटने में आनाकानी कर रहा है। करुणा के मुताबिक शुक्रवार रात रवि के मोबाइल नंबर से फोन आया था। मोबाइल उठाने पर फोन करने वाले ने खुद को रिंकू रावत बताते हुए कहा कि अगर तुमने साले से रुपये मांगे तो जान से मार देंगे।
इसके बाद उत्तम रावत और साले के बेटे जय लालवानी ने बारी बारी से उसे देकर धमकाया। कहा कि जिंदा रहना है तो शहर छोड़कर भाग जाओ। थाना प्रभारी संतोष आर्या का कहना है कि साले-बहनोई में लेनदेन का विवाद है, जिसके चलते करुणापति आरोपियों ने धमकी दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।