फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने को लेकर भिड़े किशोर बंदी, पांच के सिर फटे

Sun, 13 Jan 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर जिले के बौद्ध नगर, नौबस्ता स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार रात टीवी देखने को लेकर किशोर बंदियों के दो गुट आपस में टकरा गए। मारपीट में पांच किशोर बंदियों के सिर फटे गए। फर्नीचर और खिड़कियों के शीशे तोड़ने पर कर्मचारियों ने रोका तो उनसे भी हाथापाई की।
विज्ञापन


कर्मचारियों की सूचना पर एसीएम प्रथम और प्रभारी अधीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी देकर हंगामा शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। बाल संप्रेक्षण गृह में विभिन्न आरोपों के 73 बाल बंदी हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे टीवी पर अपने पसंद के कार्यक्रम देखने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा वहां रखा फर्नीचर, खिड़कियों के शीशे और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने शुरू कर दिए।

बवाल होता देख ड्यूटी पर तैनात पांच कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बंदी उन्हें भी पकड़कर पीटने लगे। स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारियों ने सूचना आलाधिकारियों के साथ नौबस्ता पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने दोनों गुटों को अलग कराया। मामले की जानकारी को प्रभारी अधीक्षक श्याम प्रकाश दीक्षित से मोबाइल संपर्क करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार चौधरी ने बताया किशोर बंदियों के मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे। टीवी देखने को लेकर मारपीट हुई थी। तोड़फोड़ भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें