फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल की छीनाझपटी में चली गोली, पिता की मौत, बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Oct 2018 12:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांव में गोलीकांड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में राइफल की छीनाझपटी में चली गोली से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद बेटा घर से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली है। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बड़े बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी रिटायर्ड शिक्षक रघुराज सिंह (76) पुत्र जगदेव सिंह का बड़ा बेटा संतोष सिंह शनिवार की दोपहर कानपुर के चौबेपुर निवासी पुत्री नेहा सिंह की ससुराल जा रहा था। इस दौरान वह पिता के कमरे में पहुंचा और अलमारी से उनकी लाइसेंसी राइफल निकाल ली। पिता रघुराज सिंह को जब यह जानकारी हुई तो वह कमरे में पहुंचे और बेटे को रोका। रघुराज के छोटे बेटे दिनेश का आरोप है कि इस दौरान पिता व बड़े भाई संतोष के बीच विवाद हुआ। पिता ने बड़े भाई संतोष के हाथ से राइफल की नाल पकड़ छीनने की कोशिश की। तभी ट्रिगर दबने से गोली चल गई।


राइफल से निकली गोली रघुराज के कंधे में जा धंसी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलते ही संतोष मौके से भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर वह घर पहुंचा। जहां पिता को खून से लथपथ पड़ा पाया। वह पिता को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिस कमरे में रघुराज का शव मिला, उसको पुलिस ने सील कर दिया है। कोतवाल उरेश सिंह ने बताया कि छोटे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें