फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अटल और सुषमा को लेकर अभद्र पोस्ट, साइबर सेल में शिकायत

Thu, 08 Aug 2019 02:53 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
facebook - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज को लेकर फेसबुक पर एक युवक ने अभद्र पोस्ट किए। पोस्ट को देखने के बाद लाल बंगला निवासी एक शख्स ने साइबर सेल में शिकायत की है।

विज्ञापन


साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने अपने फेसबुक पर ऐसी अन्य तमाम भड़काऊ, अभद्र और अश्लील पोस्ट की हैं। एक आईपीएस अफसर भी उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल है। 

लाल बंगला, शिव कटरा निवासी नीरज हेस्टिंग्स ने बताया कि फेसबुक पर चंद्र भानू यादव नाम की फेसबुक प्रोफाइल पर इन दोनों राजेनताओं समेत कई बड़े भाजपा नेता और प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र और अश्लील पोस्ट की गई हैं। इस पर उन्होंने उसके स्क्रीन शॉर्ट क्लिक कर लिए। उसके बाद साइबर सेल पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


साइबर सेल ने फेसबुक हेडक्वार्टर को ई-मेल कर चंद्र भानू यादव के फेसबुक एकाउंट संबंधी जानकारी मांगी है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अभद्र पोस्ट करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें