फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर क्षेत्र के रनियां में मंटोरा ओवरब्रिज के ऊपर कानपुर की ओर से आ रही कार ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे युवक उछल कर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गजनेर कस्बे के शेरपुर गांव निवासी आदित्य कुमार उर्फ वीरेंद्र (30) की गांव में परचून की दुकान है। बुधवार को वह पत्नी सविता देवी को भगवंतपुर प्राथमिक विद्यालय छोड़ने गया था सविता देवी शिक्षा मित्र है। वापस आते समय कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आदित्य कुमार का एक पैर कटकर कार में फंस गया। टक्कर से बाइक सवार उछल कर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आदित्य कुमार के एक बेटा दिव्य सागर (5) बेटी दिव्या (8) है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चालक कार को हाईवे पर छोड़ कर फरार हो गया। रनियां चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें