फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे न होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली, 15 साल पहले हुई थी शादी

Fri, 05 Oct 2018 10:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलोइया खुर्द में संतान न होने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने भाई और बहनोई के साथ भाग गया। देर रात उसने लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पत्नी की हत्या करने वाले सुरेंद्र द्वारा खुदकुशी किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलोइया खुर्द निवासी सुरेंद्र का विवाह 15 वर्ष पूर्व ग्राम आशू सरांय निवासी छेदी की पुत्री विंदेश्वरी के साथ हुआ था। शादी के बाद से अब तक सुरेंद्र और विंदेश्वरी के कोई संतान नहीं हुई थी। इसको लेकर सुरेंद्र पत्नी से नाराज रहता था। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे विंदेश्वरी और सुरेंद्र का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने गुस्से मेें आकर कमरे में ही रखे धारदार हथियार से विंदेश्वरी के गले पर वार कर दिया। मौके पर ही विंदेश्वरी ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र घर से फरार हो गया।



 
विज्ञापन

सुरेंद्र विंदेश्वरी को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था

मृतका की फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसके साथ रहने वाले भाई कैलाश, बहन रामदेवी और बहनोई राजकुमार भी फरार हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी। संडीला के कोतवाल नागेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे मेें पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका का भाई आ गया है। उसकी तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।  
 

खेती और मजदूरी कर परिवार चलाने वाला सुरेंद्र बुधवार को भी पत्नी विंदेश्वरी से जमकर झगड़ा था। उसने विंदेश्वरी को मायके जाने के लिए कह दिया था। बताया जाता है कि संतान न होने के कारण सुरेंद्र विंदेश्वरी को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था। विवाद की जानकारी पर विंदेश्वरी का भाई गुड्डू निवासी आसू सरांय कोतवाली संडीला सुरेंद्र के घर तिलोइया खुर्द गया था। वहां उसने कहा था कि विंदेश्वरी को ऐसे ही मायके नहीं ले जाएगा। इसके लिए न्यायालय में केस दायर करेंगे और लिखा पढ़ी में तलाक के बाद ही विंदेश्वरी को घर ले जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें