फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नर्वल में मजदूर की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव, पड़ोसी गांव के युवक पर रिपोर्ट 

Tue, 11 Jun 2019 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शव मिलने पर बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नर्वल में सोमवार देर रात मजदूर राजू पासी (35) की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में मिला। पुलिस ने पड़ोसी गांव के मनोज कंजड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नर्वल के भगुआ खेड़ा गांव निवासी किशन पासी का बेटा राजू सोमवार रात पड़ोसी गांव पारा निवासी मनोज कंजड़ के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन


बड़े भाई पप्पू ने बताया कि वह रात घर नहीं लौटा। सुबह गांव की महिलाओं से पदमकांत के खेत में शव पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर राजू की पत्नी विमला और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मनोज अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार करता है।

मनोज शराब पिलाने के बहाने राजू को अपने साथ ले गया था। उसने ही राजू की हत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मनोज की हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। उसके सिर के पीछे की हड्डी टूटी मिली है। राजू की परिजनों की तहरीर पर मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें