फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहचान छिपाकर की युवती से शादी, धर्मांतरण के दबाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कलक्टरगंज में दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपा कर युवती से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। प्रयागराज ले जाकर शादी कर ली। बाद में उसके पहले से शादीशुदा व एक डेढ़ वर्ष की बेटी का पिता होने का पता चला। आरोप है कि युवक ने धर्मांतरण का दबाव बना प्रताड़ित किया। तंग आकर उसने बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जहां से मामला कलक्टरगंज थाने ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

बजरिया की युवती ने पुलिस को बताया कि 2015 में कानपुर विद्या मंदिर में बीए की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। उसने अपना नाम अंकित वर्मा बताया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया फिर शादी भी कर ली। ससुराल पहुंचने पर उसका असली नाम मोहम्मद शोएब व पहले से शादीशुदा होने का पता चला। आरोप है कि शोएब ने धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वर्ष 2021 में मारपीट से तंग आकर वह शुक्लागंज चली गई। अस्पतालों में गार्ड की नौकरी के दौरान भी शोएब शराब के लिए रुपये न देने पर हंगामा करता रहा। इससे उसकी नौकरी भी छूट गई। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि धर्मांतरण और एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुकदमा बजरिया थाने से ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें