फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसके प्रेमी पर किया हमला, बीवी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति

Fri, 09 Oct 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
थाने जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक शख्स ने पत्नी से प्रेम संबंध के शक में पड़ोसी पर फरसे से हमला कर दिया। इस पर प्रेमी को बचाने के लिए पत्नी आ गई। लहूलुहान प्रेमी तो भाग निकला, लेकिन तमतमाए शख्स ने पत्नी पर फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिए और सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कटा सिर और फरसा लेकर भरे बाजार से गुजरता हुआ कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

दिल को दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे बबेरू कोतवाली इलाके के अतर्रा रोड स्थित नेता नगर में हुई। यहां के किन्नर यादव ने पड़ोस में रहने वाले रवि उर्फ बंटा पुत्र सूरजभान के घर जाकर फरसे से हमला कर दिया। इससे रवि का कान कट गया और गर्दन में घाव हो गया। वह लहूलुहान होकर भागा। 
विज्ञापन


इसी बीच किन्नर की पत्नी विमला (35) बीचबचाव में आ गई। इससे नाराज किन्नर ने पत्नी के पैर में फरसा मार दिया। घायल विमला भागकर पड़ोसी ननकीवा के घर में जा घुसी। पीछा करता हुआ किन्नर वहां पहुंच गया और उसे कमरे से बाहर खींच लाया। फरसे से ताबड़तोड़ कई वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद एक हाथ में रक्तरंजित पत्नी का सिर और दूसरे में खून से सना फरसा लेकर किन्नर कोतवाली की तरफ चल पड़ा। मुख्य बाजार और चौराहे से गुजरते समय लोगों में दहशत फैल गई। किसी ने उसे रोकने-टोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करके किन्नर कोतवाली पहुंचा। 

वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी यह दृश्य देखकर दंग रह गए। आननफानन उसके बैठने के लिए कुर्सी डाल दी। साथ ही वीडियोग्राफी की गई। कुछ देर बाद पुलिस ने किन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किन्नर प्रयागराज में एक होटल में काम करता था। मंगलवार को घर आया था।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने विमला का सिर और धड़ सील बंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घायल कथित प्रेमी रवि को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वह अविवाहित है। मां के साथ रहता है। मृतका विमला का मायका मरका थाना क्षेत्र का सिरियाताला गांव है। उसके पिता रामशरण यादव की तहरीर पर पति किन्नर पर आईपीसी की धारा 302 व 324 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें