कानपुर देहात के सजेती के बरीमहतैन गांव में बुधवार देररात पत्नी को विदा कराने आए युवक ने विदाई न होने पर अपने दो नाबालिग सालों की धारदार हथियार (हंसिए) से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। खेतों में रास्ता भटकने से घंटों वहीं घूमता रहा। दोपहर बाद परास गांव के लोगों ने उसे धर दबोचा और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में आरोपी की सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गला रेतकर हत्या कर दी
मौके पर खड़ी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बरीमहतैन गांव निवासी रमेश जोशी ने अपनी बेटी रचना की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले थाना व कस्बा अयाना (औरैया) निवासी मनोज जोशी (25) से की थी। रचना के मुताबिक उसका पति मनोज शराब का लती निकला। इसके चलते शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई। दीपावली पर रचना भाइयों को टीका लगाने के बहाने ससुराल से अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद पति ने ससुराल वापस चलने को कहा तो रचना ने मना कर दिया।
रचना ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया
आरोपी जीजा
- फोटो : अमर उजाला
इधर तीन दिन पहले मनोज बरीमहतैन आया और सास-ससुर पर रचना को विदा करने का दबाव डाला। लेकिन रचना ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ। गांववालों ने बताया कि मनोज ने ससुराल में डाई पीकर आत्महत्या करने का नाटक रचा, लेकिन मामूली इलाज के बाद वह ठीक हो गया। बुधवार को फिर पति से विवाद के बाद रचना अपनी मां शिवकली के साथ कानपुर चली गई। इधर, घर में पिता रमेश जोशी और उसके दोनों पुत्र सुमित (15) और अतुल (9) के अलावा दामाद मनोज रह गए।
दोनों साले जमीन पर पुआल बिछाकर सोए हुए थे
डेमो पिक
बुधवार रात खाना खाने के बाद रमेश जोशी मकान के बाहर छप्पर तले चारपाई डालकर सो गया जबकि, दामाद और दोनों बेटों को मकान के भीतर कोठरी में सुला दिया। दामाद चारपाई पर लेटा था, जबकि दोनों साले जमीन पर पुआल बिछाकर सोए हुए थे। देररात करीब दो बजे के आसपास मनोज मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकला। बाहर सोए ससुर रमेश जोशी ने सोचा कि दामाद लघुशंका करने को निकला होगा। इस पर उसने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो रमेश अंदर गया। वहां दोनों बेटे सुमित और अतुल खून से लथपथ पड़े थे। दोनों का गला रेत दिया गया था। बगल में खून से सना हंसिया पड़ा था।
रमेश की चीख सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते थाना सजेती, कोतवाली घाटमपुर और बिधनू थानों की पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण जयप्रकाश सिंह, फील्ड यूनिट के लोग मौके पर पहुंचे। सुमित और अतुल को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी सास शिवकली की तहरीर पर दोहरी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।