फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने कथा वाचक को मारी गोली, एक्सरे कराया तो पसलियों में फंसी मिली

Mon, 16 Sep 2019 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में  पाल चौराहे पर शनिवार देर रात वैगनआर कार सवार बदमाशों ने नारायणपुरी निवासी कथा वाचक गुरुदीन गुप्ता को गोली मार दी। गोली उनके दाहिनी पसलियों के ऊपर जा धंसी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे।
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। गुरुदीन पाल के परिवार में पत्नी रानी के अलावा दो बच्चे विशाल और बिट्टू हैं। छोटे भाई भाईलाल के मुताबिक शनिवार शाम गुरुदीन साइकिल से कर्रही से घर लौट रहे थे।

पाल चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गुरुदीन को लगा कि बगल से निकली कार के पहिए से छिटककर गिट्टी उन्हें लगी है। गुरुदीन ने राहगीरों की मदद से इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें गल्ला मंडी स्थित मन्नत हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने जब एक्सरे कराया तो पसलियों में गोली फंसी मिली। इसके बाद परिजन गुरुदीन को हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने देर रात ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी नौबस्ता आशीष कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें