फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से शादी करने की जिद पर अड़ा था जीजा, मां को बचाने में बेटी को लगी गोली

Fri, 11 Jan 2019 11:31 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में साली से जबरन शादी करने का दबाव डाल रहे जीजा ने विरोध करने पर सास पर फायर कर दिया। साली बीच में आ गई और गोली उसके हाथ में धंस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नेहरू नगर निवासी मुन्नी बेगम ने बेटी रुखसार की शादी 17 सितंबर 2017 को गोविंदपुरा दिबियापुर के कल्लू के साथ की थी। रुखसार को पांच माह का एक बेटा है। मुन्नी बेगम के अनुसार कल्लू कुछ दिनों से छोटी बेटी शबाना के साथ शादी करने का दबाव डाल रहा था। मना करने से वह नाराज था।

शुक्रवार शबाना घर में अकेली थी। पड़ोसी की छत से कल्लू घर में घुस आया। इस बीच मुन्नी भी लौट आई। घर के अंदर कल्लू को देख उसने नाराजगी जताई। इस पर कल्लू ने सास पर फायर कर दिया लेकिन शबाना बीच मेें आ गई। पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें