फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों से परेशान होकर आत्महत्या करने की चिट्ठी घर में छोड़कर 9 जनवरी को चली गई छात्रा को पुलिस ने प्रेमी शिक्षक के साथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन


छात्रा से शादीशुदा प्रेमी शिक्षक ने इस्लाम धर्म ग्रहण करके मार्च 2018 में निकाह किया था। पुलिस ने प्रेमी युगल का सहयोग करने वाले उनके दो दोस्तों को भी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शहर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी लोकेश उर्फ सफर खां 2015 में एक विद्यालय में बायोलॉजी का शिक्षक था। उस विद्यालय में तब कक्षा 11 की छात्रा शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी। दोनों में प्रेम हो गया।
विज्ञापन


2016 से छात्रा शिक्षक के घर आने-जाने लगी। 2017 में छात्रा ने इंटरमीडिएट कर लिया। छात्रा ने शहर के एक मंदिर में लोकेश के साथ शादी कर ली। नाबालिग होने के कारण उसने शादी का खुलासा नहीं किया।

23 नवंबर 2017 को लोकेश की आंचल वर्मा नाम की लड़की से उसके परिवार वालों ने शादी करा दी। इसके बाद भी लोकेश और छात्रा मिलते रहे। इसका आंचल ने विरोध किया तो छात्रा और आंचल का विवाद हो गया।

जनवरी 2018 में लोकेश ने इस्लाम धर्म ग्रहण करके अपना नाम मोहम्मद सफर खां रख लिया। पुराना कोठा पार्चा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अलीम खां के पुत्र मुदस्सिर ने काजी बनकर वीडियोकॉल के माध्यम से लोकेश और छात्रा का तीन मार्च 2018 को निकाह कराया।

शादी कराने में एक प्राइवेट विद्यालय के मैनेजर रमेश चंद्र राजपूत के पुत्र अंकित ने भी भूमिका निभाई। एसपी ने बताया कि तीनों युवक और छात्रा के खिलाफ पुलिस की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं, लोकेश उर्फ सफर खां की पहली पत्नी आंचल की तहरीर पर छात्रा के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा छात्रा के पिता ने जो तहरीर दी थी। उस पर छात्रा को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है।

प्रेमी संग घर बसाने को छात्रा ने
आत्महत्या की गढ़ी थी कहानी

पुलिस ने छात्रा, प्रेमी शिक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, रिपोर्ट दर्ज
शादीशुदा शिक्षक ने धर्म परिवर्तन करके मार्च 2018 में किया था छात्रा से निकाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें