कानपुर के गोविंद नगर में बुधवार देर रात नशे में धुत विपिन कुमार सविता (23) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बातें कर रहा था।
मूलरूप से अचलगंज, उन्नाव निवासी राजेंद्र आवास विकास हंसपुरम में परिवार समेत रहते हैं। राजेंद्र ने बताया कि छह बेटों में दूसरे नंबर का बेटा विपिन दबौली में पत्नी के साथ रहता था।
तीन दिन पहले वह पत्नी और बच्चे को फतेहपुर स्थित मायके छोड़ आया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी। थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात विपिन दोस्त याकूब के साथ शराब पी रहा था।
इसी दौरान मोबाइल पर बात करते करते रेलिंग पर बैठ गया और तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।