हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर ग्राम जतुली के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
बरेली जिले के बहेड़ी के मूल निवासी राजेंद्र रावत (36) पुत्र अमृतलाल रावत हरियावां स्थित चीनी मिल में ऑपरेटर था।
राजेंद्र ने हरदोई शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में भी किराये पर मकान ले रखा था। वह पत्नी अर्चना और दो पुत्रों अभिनव व कुणाल के साथ यहीं रहता था। शुक्रवार रात नौ बजे ड्यूटी के बाद वह चीनी मिल से बाइक से घर जा रहा था। हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।