लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान सात चरणों में पूरा होगा। जिसमें मतदान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण का मतदान 6 मई को होना है। इसमें यूपी की बांदा और फतेहपुर सहित 14 सीटें शामिल हैं। मतदान से दो दिन पूर्व आज शाम को सभी पार्टियों के चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग की ओर से रोक लगा दी जाएगी।
यूपी में पांचवें चरण में फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा सीटों पर मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू के अनुसार 14 सीटों को लेकर डाले जाने वाले वोट के लिए मतदाता अपना नाम और मतदान केंद्र का नाम 1950 टॉल फ्री नंबर और एनवीएसपी इन से प्राप्त कर सकते हैं।