फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे, युवक की मौत घायल हुआ साथी लोहिया अस्पताल में भर्ती

Sun, 11 Aug 2019 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के राजेपुर निवासी युवक की चित्रकूट गांव के पास हुए हादसे में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


राजेपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र द्विवेदी का इकलौता बेटा अरविंद कुमार द्विवेदी (40) फर्रुखाबाद में एक दवा की दुकान में काम करता था। उनका शहर के मोहल्ला अंडियाना में भी एक घर है। अरविंद शनिवार को अपने साथी शिवम निवासी अंडियाना के साथ अपनी वैन से गांव जा रहा था।

रास्ते में चित्रकूट गांव के पास किसी वाहन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन के परखचे उड़ गए। उसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवम ने यूपी-100 को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार से दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां अरविंद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पत्नी रोमी, पिता नरेंद्र, मां शैलकुमारी व दो बेटे दिव्यांश (12) व सूर्यांश (06) हैं। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सेवानिवृत्त शिक्षक के इकलौते पुत्र की मौत हो से जिसने सुना वह वहां पहुंच गया। परिजनों का हाल देख लोगों की आंखे नम हो गईं।

सवा 11 बजे की थी फोन पर बात

अरविंद मेडिकल स्टोर पर काम करता था। शनिवार को वह गांव जाता था। इसी के चलते वह राजेपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक अजय यादव की दवाओं का गत्ता अपसे साथ लेकर जा रहा था। करीब सवा 11 बजे उसकी मेडिकल स्टोर संचालक से फोन पर बात हुई थी। उसने उसे बाहर मिलने को कहा था।

लेकिन काफी देर बाद भी वह वहां नहीं पहुंचा। इस पर वह जाकर लेट गए थे। पिछले सप्ताह ही सही करवाई थी वैन अरविंद की वैन पहले भी तीन बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिछले सप्ताह ही उसने अपनी वैन को 80 हजार रुपये लगाकर सही कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें