कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिचारा गल्ला मंडी के पास चलती बस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल जाने से वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पीछा करके पांच किमी आगे पकड़ लिया।
बस को कब्जे में लेकर चालक को जेल भेज दिया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी मनोज कुमार रोडवेज बस लेकर रात को महोबा से कानपुर जा रहा था। तभी ग्राम चिचारा की गल्ला मंडी के पास कुछ लोगों ने बस को रुकवाया और नीचे उतरकर बाथरूम के लिए चले गए।