फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती हुई शताब्दी में चढ़ने के दौरान युवक की मौत, ट्रेन छूटी तो दौड़कर पकड़ने की कोशिश में फिसला पैर

Thu, 04 Jul 2019 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
चलती हुई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान यात्री की गुरुवार को कानपुर सेंट्रल पर मौत हो गई। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से गोरखपुर के राजीव मिश्रा अपने साथी के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही छूटी, वह दौड़कर उसे पकड़ने लगे।
विज्ञापन


अचानक उनका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और कोच के बीच में गिर गए। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन करीब 200 मीटर तक आगे चल चुकी थी। राजीव मिश्रा (25) गोरखपुर के बरई पारा के रहने वाले थे। वह अपने मित्र के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन शाम 4:51 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर आई। उनका सी-3 कोच में 71 और 72 नंबर सीट पर रिजर्वेशन था।

 
विज्ञापन

राजीव के मित्र सामान लेकर अंदर कोच में बेठै थे। राजीव स्टॉल से खाने पीने का सामान ले रहे थे। स्टॉल से बिल लेने में देरी हुई और तब तक ट्रेन छूट गई। यह देख उन्होंने चलती ट्रेन को दौड़कर पकड़ने की कोशिश की। वह अपने कोच तक पहुंच गए लेकिन उनका पैर कोच के फुटरेस्ट से फिसल गया। इससे वह प्लेटफार्म और कोच के बीच में आ गए और ट्रैक पर आ गए।

अन्य यात्रियों ने चिल्लाकर ट्रेन रुकवाई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेेक लगाई लेकिन तब तक ट्रेन 200 मीटर तक आगे बढ़ चुकी थी। ट्रेन रुकने पर जब राजीव को निकालने की कोशिश की तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि चलती ट्रेेन को पकड़ने की कोशिश में असंतुलित होकर गिरने से यात्री की मौत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें