यूपी के कन्नौज जिले में जीटी रोड हाईवे पर डालूपुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांग की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल को अस्पताल भेजा गया।
जनपद मैनपुरी के बेवर थाना अंतर्गत फतेहपुर जोत गांव निवासी दिव्यांग राजबहादुर सिंह (48) पुत्र प्रहलाद बुधवार को भतीजे अंशू (21) पुत्र राकेश सिंह के साथ बाइक से डालूपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। सुबह करीब 11 बजे यह गांव लौट रहे थे। डालूपुर गांव के मोड़ से जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांग की मौके पर मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने अंशू को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।