फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिर गया मकान, इससे पहले मेहंदी कुछ समझ पाते मलबे में दब गए, मौत

Sun, 26 Aug 2018 09:39 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरे मकान की स्थिति का नजारा, मृतक का फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में बेला क्षेत्र के ग्राम उसरहा में रविवार को सुबह एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण वृद्ध को जिंदा समझ उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व तहसील प्रशासन को देकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम उसरहा में मेहंदी हसन (70) एक कच्चे मकान में रहते थे। रविवार को सुबह मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इससे पहले कि मेहंदी हसन कुछ समझ पाते वह मलबे में दब गए। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आस-पास मकानों के लोग आए और मलबा हटाकर मेहंदी हसन को निकाला। कुछ ग्रामीणों ने सांसे चलने की बात कही।

इस पर ग्रामीण मेहंदी हसन को बिधूना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान व तहसील प्रशासन को देते हुए मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान लज्जावती और लेखपाल सुंदर सिंह चौहान, सचिव सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया। मृतक का एक पुत्र मुस्ताफ  खान और एक पुत्री नजरीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें