फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा विधानसभा अध्यक्ष महाना के कार्यालय पर अचेत हुआ युवक

Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लालबंगला स्थित कार्यालय पहुंचा युवक पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा अचेत हो गया। उसे कांशीराम अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर बाद वह दोबारा उनके कार्यालय पहुंचा। भाई से विवाद होने पर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई कर पीटने का आरोप लगाया। एसीपी नौबस्ता को मामले की जांच दी गई है।

विज्ञापन


नौबस्ता के गल्लामंडी निवासी फेरी लगाने वाले स्वर्ण गुप्ता के मुताबिक मकान में छोटे भाई का परिवार भी रहता है। दोनों के बीच बिजली का बिल भरने को लेकर विवाद रहता है। 27 अक्तूबर को भाइयों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि सूचना पर पुलिस पहुंची स्वर्ण को गल्लामंडी चौकी ले गई। वहां उसे पीटा गया। छूटने के बाद दो बार फिर विवाद हुआ। बीते गुरुवार को पुलिस उन्हें फिर चौकी ले गई।

आरोप है कि एक दरोगा और पांच सिपाहियों ने 7-8 घंटे तक पट्टे से पीटा। दरोगा ने जूता निकाल कर सिर पर मारा। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जन-शिकायत पोर्टल पर शिकायत करने के बाद शनिवार को महाना के कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि दो भाइयों के बीच आपसी विवाद है। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच एसीपी नौबस्ता को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें