कानपुर के नजदीक घाटमपुर इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक तीन लोगों के ऊपर एक अधेड़ को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।
मृतक का नाम कैलाश यादव (58) पुत्र लालता प्रसाद निवासी भगवंत पुर रात को अपने पशुहबाड़े में लेटा था। अरोप है कि सुंदर लाल व उसका पुत्र जितेंद्र और पत्नी कुसमा तीनों दबे पांव आए और सोए हुए कैलाश पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। जलते हुए कैलाश की चींख पुकार सुन बगल के घर में सोया कैलाश का भाई मुन्नालाल यादव दौड़कर वहां पहुंचा। उसने अपने भाई कैलाश को आग की लपटों में घिरा देखा।
मुन्ना ने बचाने जैसे तैसे आग बुझाई और तुरंत अपने भाई को लेकर घाटमपुर जिला अस्पताल पहुंचा। जानाकारी मिली है कि यहां पुलिस की मौजूदगी में दम तोड़ने से पहले कैलाश ने सुंदर लाल उसके पुत्र जितेंद्र और पत्नी कुसमा पर आरोप लगाया है। पुलिसा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।