मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक के सिर, चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांदा के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खसरौल के मजरा बहोइया में राम सिंह (40) पुत्र श्यामलाल की घर के बाहर चारपाई पर सोते समय धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजनों को जब का घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक दर्जी था और उसकी दुकान भरावन चौराहा पर है। छानबीन को दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सूखे कुएं से बरामद की। परिजनों ने एक हफ्ते पहले गांव निवासी एक युवक से विवाद होने की बात कही, लेकिन वह युवक पिछले कई दिनों से दिल्ली में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।