फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के विजय से 47 तो फर्रुखाबाद के आनंद से होगी 45 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड सत्र 2004-05 की डिग्री में हेरफेर कर नौकरी करने वाले 16 शिक्षकों के खिलाफ रिकवरी की तैयारी पूरी हो गई है। 12 शिक्षकों से वसूली जाने वाली राशि को सूचीबद्ध किया गया है। जिसमें हरदोई की नमिता देवी से 42.70 लाख रुपये समेत कन्नौज के विजय कुमार से 47.23, फर्रुखाबाद के आनंद कुमार शाक्य से 45.26 लाख रुपये की रिकवरी शामिल है। शेष चार के खिलाफ रिकवरी की जाने वाली धनराशि की गणना की जा रही है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा विश्वविद्यालय के द्वारा बीएड सत्र 2004-05 की डिग्री में हेरफेर करने वाले 16 फर्जी शिक्षक पाए गए थे। शासन के निर्देश पर सभी 16 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से रिकवरी तैयार करके भेजी जा रही है। 12 शिक्षकों के खिलाफ रिकवरी की धनराशि तय कर दी गई है। जबकि चार के खिलाफ तैयार की जा रही है।
बीएसए ने बताया कि सबसे अधिक 47 लाख रुपये की रिकवरी कन्नौज के विजय कुमार राजन पर बनी है जबकि इसके बाद मथुरा की राजवती 46 लाख, फिरोजाबाद के रामलखन, मैनपुरी के अशोक कुमार व फर्रुखाबाद के आनंद कुमार शाक्य पर 45 लाख की रिकवरी बनाई गई है। जल्द ही शेष चार शिक्षकों के खिलाफ भी बीईओ द्वारा रिकवरी तैयार कर भेजी जाएगी। जिसके बाद शासन व राजस्व विभाग को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

यह बनी शिक्षकों पर रिकवरी
नाम वसूली
नमिता देवी हरदोई 42 लाख 70 हजार
विजय कुमार राजन कन्नौज 47 लाख 23 हजार
रवि कुमार अलीगढ़ 13 लाख 32 हजार
गजेंद्र सिंह हाथरस 19 लाख
राजवती मथुरा 46 लाख
रामलखन फिरोजाबाद 45 लाख
शैलेंद्र सिंह एटा 42 लाख
अशोक कुमार मैनपुरी 45 लाख
आनंद कुमार शाक्य फर्रुखाबाद 45 लाख 26 हजार
अनिल कुमार मैनपुरी 24 लाख
राधेश्याम कांशीराम नगर 43 लाख
भुवनेश कुमार फिरोजाबाद 18 लाख
इनकी तैयार हो रही रिकवरी
हरदोई। आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री लगाकर जिले में शिक्षण कार्य करने वालों में शामिल 16 शिक्षकों में से जिन पर रिकवरी बनाई जा रही है उनमें जूनियर हाई स्कूल सराय रौनक टोडरपुर के अभिषेक कुमार, ममता त्रिपाठी जूनियर लौहारीपुरवा सांडी, सतेंद्र कुमार प्राथमिक तेरा ब्लाक भरखनी, आसू जूनियर अनंगपुर ब्लाक भरखनी शेष हैं।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों का ब्योरा
.10 हजार भर्ती 66 शिक्षक
.29 हजार भर्ती 15 शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें