बिठूर में 27 मार्च को हुई बिजली मिस्त्री की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। दो आरोपी मृतक के चाचा (दूर के रिश्तेदार) हैं। अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपियों ने बिजली मिस्त्री को मौत के घाट उतारा था। बिठूर के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक (बिजली मिस्त्री) की 27 मार्च की रात हत्या कर शव नारामऊ रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि नवाबगंज के पहलवानपुरवा निवासी अजय निषाद और दलनारायनपुर, गंगाघाट उन्नाव निवासी सोनू निषाद मृतक के दूर के रिश्ते में चाचा लगते हैं। अजय का मृतक की मां से और उसकी बहन के सोनू से संबंध थे।