कन्नौज के छिबरामऊ में शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद कानपुर चिड़ियाघर दिखाने का बहाना बनाकर उसे वहीं छोड़कर चला गया। युवक वर्तमान में बीएसएफ में नासिक में तैनात है। घटना उसकी नौकरी लगने से पहले की है।
एसपी के आदेश पर सीओ ने मामले की जांच शुरू की है। तालग्राम क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक बीएसएफ में जवान है। मौजूदा समय में उसकी महाराष्ट्र के नासिक में तैनाती है। एक किशोरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि तीन मार्च 2019 को युवक शादी का झांसा देकर उसे चौबेपुर में किराये के कमरे में रहने वाले दोस्त के पास ले गया।