यूपी के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के मिश्रा कालोनी मोहल्ले में घरेलू विवाद में देवरानी-जेठानी के बीच विवाद हो गया। जिसमें जेठानी का पति मारपीट पर आमादा हो गया, और हथौड़ा से गर्भवती युवती पर हमला कर दिया। जिससे युवती घायल हो गई। बीच बचाव करने में युवती का पति भी घायल हो गया। जिसकी शिकायत दंपति ने पुलिस में की है।
मिश्रा कालोनी निवासी इशरत परवीन (28) पत्नी मेराजुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह अचानक पड़ोस में रहने वाली उसकी जेठानी सोनी घर पर आई और घरेलू बातों को लेकर गाली गलौज करने लगी। उसने विरोध किया तो सोनी का पति इम्तियाज हथौड़ा लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गई। बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। बीच बचाव करने में उसका पति मेराजुद्दीन भी घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया दी गई तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।