फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पहचान छिपाकर किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गोविंदनगर पुलिस ने सोमवार रात झांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ही गोविंदनगर निवासी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को ही पुलिस ने आरोपी आशीष उर्फ कृष्णा उर्फ मोहित उर्फ रोहित उर्फ योगेंद्र को मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गोविंदनगर स्थित कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रही हंसपुरम निवासी 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती आशीष से हुई थी। मोबाइल नंबरों की अदला-बदली कर व्हॉट्सएप पर चैट होने लगी। इसके बाद बहलाकर वीडियो ले लिए और उन्हें एडिट कर अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 24 मार्च को गोविंदनगर के चावला मार्केट चौराहे पर उसका दोस्त आया और आशीष के थका होने के चलते हरबंश मोहाल स्थित होटल में आराम करने की बात कहकर साथ ले गया। होटल पहुंचने पर शातिर ने आशीष के थोड़ी देर में आने की बात कहकर नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बीच पता चला कि युवक ने पहचान छुपाकर मुलाकात की और दुष्कर्म किया।

किशोरी के अनुसार 26 मई को आरोपी ने मिलने का दबाव बनाया। इन्कार पर अगले दिन एक युवक के साथ ऑटो से गोविंदनगर आया। कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में रोककर कई थप्पड़ मारे। जबरन ऑटो में बैठा हरबंश मोहाल स्थित होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। सहेलियों ने ऑटो में ले जाते देख उसके चचेरे भाई को बताया। किशोरी के अनुसार शिकायत पर हंसपुरम चौकी के दरोगा ने फोन किया तो आरोपी ने दरोगा और उसे गालियां दीं। इसके बाद उसने गोविंदनगर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर गोविदंनगर प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को झांसी स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें