यूपी के कानपुर शहर में शराब के शौकीनों को ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा दिलाने वाली एक वेबसाइट का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद से आबकारी विभाग हैरान है। ऑनलाइन बुकिंग से लेकर होम डिलीवरी तक शराब देने वाले एक युवक को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। www.piopilao.in वेबसाइट के जरिए शराब की बुकिंग और डिलीवरी की जा रही है। अभी ये वेबसाइट खुल नहीं रही है।