युवती ने कोर्ट में बताई थी पूरी घटना
पीड़िता द्वारा अपने साथ हुई दरिंदगी के संबंध में लोकलाज के कारण पुलिस को अवगत नहीं कराया गया। इसके बाद में न्यायालय के समक्ष बयान दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे देवीदीन के पास से शिवम कुमार का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं टीमें
दूसरे अभियुक्त संदीप के पास से पीड़िता का मूल आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और सामान्य निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति बरामद हुई। आरोपी अभिषेक उर्फ नंदू के पास से शिवम कुमार का मूल आधार कार्ड और पीड़िता की मार्कशीट की छाया प्रति बरामद हुई। वहीं, आरोपी मनोज कुमार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।