फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां अस्पताल में पर्चा बनवाना जंग जीतने से कम नही

Wed, 30 Aug 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगे मरीज व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बूंदाबादी और बारिश के बाद तेज धूप बीमारियां बांट रही है। यूपी के महोबा जिला अस्पताल में प्रतिदिन सात सौ नए मरीज आ रहे है। सर्दी, जुकाम व दर्द के अलावा मलेरिया व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। पर्चा बनवाने से लेकर दवाइयां लेने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल में एक पखवारे पहले तक प्रतिदिन 800 से एक हजार मरीज इलाज के लिए आ रहे थे, लेकिन इस समय प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों का पंजीयन हो रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई है। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद मरीज डॉक्टर कक्ष में पहुंचते है, जहां पर्चा जमा होने के बाद घंटों बाद उनका नंबर आ पाता है। इसके बाद दवा वितरण के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था होने से लंबी कतारों में लगे मरीज व तीमारदार बेहाल हो रहे है।    जिला अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। उच्चाधिकारियों की हिदायत के बाद डॉक्टर भी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं लिख रहे है। मंगलवार को उपचार कराने आए गांधीनगर के संदीप, पसवारा की रामबाई, भटेवर की गीता आदि ने बताया कि बुखार होने पर वह सुबह आठ बजे अस्पताल आ गई थी, लेकिन दो बजे तक उनको दवाएं नहीं मिली थी। भीड़ होने के कारण तमाम मरीज प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा ले रहे है।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी परेशानी
जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाप की कमी के चलते दिक्कत आ रही है। एक डॉक्टर डेढ़ सौ से दो सौ मरीज देख रहा है, जिससे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुट रही है। पर्चा जमा करने के घंटों बाद मरीजों का नंबर आ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत गंभीर हालत में आने वाले मरीजों का है। जो परिसर में ही लेटकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आते है।
विज्ञापन


- जिला अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे सात सौ नए मरीज
- एकल खिड़की होने से दवा लेने को लग रही लंबी कतारें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें