यूपी के इटावा जिले में फौजी ने शादी तय होने के एक साल तक मंगेतर से संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित युवती ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के ग्राम सहजपुर निवासी फौज में नौकरी करने वाले युवक से तय हुई थी।
शादी के लिए
दहेज के रूप में पांच लाख रुपये भी उसके पिता से तय हुए थे जिसमें से चार लाख रुपये दे दिए थे और शादी की तिथि 12 दिसंबर 2018 तय हुई थी। इससे पहले आठ दिसंबर को तिलक और नवरात्र में गोद भराई की रस्म पूरी होनी थी। शादी तय होने के बाद फौजी ने उसके साथ एक साल तक संबंध बनाए और मंदिर में शादी भी की। गोद भराई का जब समय आया तो फौजी की मां ने शादी करने से इंकार कर दिया।