महिलाओं का साथी होता है मेकअप। भला हो भी क्यों न, उनकी पर्सनालिटी में चार-चांद जो लगाता है। याद रखें कि कभी भी किसी की देखादेखी, नकल करके मेकअप नहीं करना चाहिए। अपनी स्किन और टोन के हिसाब से ही करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 4
कानपुर में श्रृंगार कार्यशाला
अपने रूप को निखारने के लिए और पार्टी का शो स्टॉपर बनने के लिए जेसीआई क्लब की जेसीरेट विंग ने शनिवार को कानपुर के अनाईचा भाग्यराज पैलेस, शास्त्री नगर में ‘मेकअप अ चांस’ मेकअप वर्कशाप का आयोजन किया।
विज्ञापन
3 of 4
कानपुर में श्रृंगार कार्यशाला
कानपुर की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट भारती अरोड़ा ने इस वर्कशाप में महिलाओं को दिन और रात की पार्टी में किस तरह का मेकअप करें, यह प्रैक्टिकल करके बताया। फ्रंट पफ, डिजाइनर जूड़े जैसे कई पार्टी हेयरस्टाइल भी इस वर्कशाप में बताए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने मेकअप करने में आने वाली परेशानियों के सॉल्यूशन भी भारती से पूछे। इस दौरान महिलाओं के बीच सेल्फी गेम भी हुआ जिसमें जेसीरेट प्रिया रहेजा को सेल्फी क्वीन व निधि गुप्ता को सेल्फी डिवा का टाइटल दिया गया। चेयरपर्सन विनीता रूंगटा, विंग कोआर्डिनेटर गीता गुप्ता, अंजू गोयनका, रिचा अग्रवाल, सुधा जिंदल सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहीं।