फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए सभी स्कूलों में छह अक्तूबर को शिक्षण कार्य के अंतिम घंटे में विशेष कार्यक्रम होंगे। इसका फैसला शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


इसके तहत विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम में समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंंह ने कहा कि विद्यार्थी केवल सहभागी न बनें बल्कि अपने परिवार और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रेरक भी बनें।

डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर एंबुलेंस की संख्या चार से नौ कर दी गई है। नई एंबुलेंस बिधनू, घाटमपुर, सजेती, हाइवे, रमईपुर, पटरा और नौबस्ता में तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


डीएम ने भूगर्भ अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि हमीरपुर-सागर मार्ग पर किसी भी दशा में नियम विरुद्ध मौरंग ढुलाई न हो। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें