फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोतल से बनाएं फल मक्खी का ट्रैप फिर सुरक्षित रहेगी खाने वालों की सेहत 

Tue, 16 Oct 2018 07:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पानी की बोतल इस्तेमाल करने के बाद फेेंके मत। यह फल मक्खी से आम की फसल को सुरक्षित करने वाले ट्रैप बनाने के काम आ सकती है। इससे बनाए गए मिथाइल यूजीनॉल ट्रैप से निकलने वाली गैस का प्रभाव बाग के चारों तरफ दो किमी के दायरे में रहता है। इस ट्रैप में आकर नर मक्खी फंस जाती है। नरों के न रहने से मादाओं का आम के फल पर प्रजनन नहीं हो पाता। कानपुर के सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में कीट विज्ञान विभाग के विज्ञानियों ने इसे बनाने का फार्मूला बताया। 
विज्ञापन


किसान मेले के अंतिम दिन मंगलवार को कीट विज्ञान विभाग के स्टाल पर मिथाइल यूजीनॉल ट्रैप के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. एसआर सिंह ने बताया कि फल मक्खी आम के फल पर अंडे देती है। इसके बच्चे फल के अंदर पहुंचकर सड़न पैदा करते हैं। लोगों के संक्रमित आम खाने से डायरिया, पेचिश और आंतों के दूसरे संक्रमण हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए किसानों ने कीटनाशकों का अत्यधिक इस्तेमाल किया। फलों में घातक रसायनों की मात्रा बढ़ गई।
 
विज्ञापन

सैंपल फेल हुए और विदेशों में आम जाना बंद हो गया

डेमो पिक
लैब में सैंपल फेल हुए और विदेशों में आम जाना बंद हो गया। कई कंपनियों ने इससे बचाव के लिए मिथाइल यूजीनॉल ट्रैप बनाया। इसकी कीमत सवा सौ से डेढ़ सौ रुपए आती है।

ट्रैप में होता है घोल
डॉ. एसआर सिंह ने बताया कि पानी और तेल की प्लास्टिक बोतल से मिथाइल यूजीनॉल ट्रैप घर पर ही बना सकते हैं। इसमें घोल बनाया जाता जिसमें आठ भाग इथाइल अल्कोहल, छह भाग मिथाइल यूजीनॉल और एक भाग मैलाथियान होता है। घोल में लकड़ी के टुकड़े और रुई को भिगोकर ट्रैप में रख देते हैं। नर फल मक्खी महक से ट्रैप में आ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें