हरदोई में किसान यूनियन ने हाईवे पर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले के सण्डीला तहसील परिसर में दो दिन से धरना दे रहे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की अनदेखी से नारज होकर लखनऊ हरदोई मार्ग जाम कर दिया और उधर से गुजर रहे सिंचाई मंत्री का काफिला रोक लिया।
सण्डीला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सुरक्षित जमीन से अवैध कब्जे हटवाने सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन (राकेश चौहान गुट) सोमवार से तहसील परिसर में धरना दे रहा है। मंगलवार को जिला अधिकारी पुलकित खरे संपूर्ण समाधान में समस्याएं सुनने सण्डीला तहसील पहुंचे थे। दो बजे समाधान दिवस सम्पन्न होने के बाद जिला अधिकारी परिसर में धरने पर बैठे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से बिना मिले वापस लौट गए।