फोटो संख्या 17 चोरी की जानकारी देते अभिषेक वर्मा
- फोटो : ETAWHA
भरथना। कस्बा के मोहल्ले के मकान में घुसे बदमाश ढाई हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग गए। वहीं दूसरे मोहल्ले में दुकान के ताले तोड़ते समय ग्रामीण की आंख खुलने पर चोर भाग निकले।
महावीरनगर में शुक्रवार की रात अशोक वर्मा के घर की दीवार फांदकर आंगन में कूदे बदमाश खूंटी पर टंगे पेंट की जेब से ढाई हजार रुपये और मोबाइल चुराकर फरार हो गए। सुबह अशोक के पुत्र अभिषेक ने मोबाइल निकालने के लिए पेंट की जेब में हाथ डाला तो मोबाइल और रुपये गायब मिले।
मोहल्ला सराय रोड निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र संतोष ने बताया कि दो मंजिल आवास के नीचे मिट्टी के खिलौने आदि की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान के शटर में लगे दो ताले बदमाशों ने तोड़ रहे थे। खटपट से आंख खुली तो खिड़की से देखा तो बदमाश खड़ा दिखाई दिया। इस पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो बदमाश भाग निकला। गनीमत रही दुकान से कोई सामान चोरी नहीं गया। थोड़ी देर बाद गश्ती पुलिस ने आकर एक बाइक बरामद की तो बदमाश की खोजबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
फोटो संख्या 18 टूटे ताले दिखाते सतेंद्र कुमार- फोटो : ETAWHA