फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP ने किया 210 पुलिसकर्मियों का तबादला, पुलिसिंग को शार्प करने के लिए कार्रवाई

Wed, 13 May 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: हमीरपुर एसपी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए 210 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल में सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और होमगार्ड शामिल हैं, जिन्हें तत्काल नई तैनाती पर जुड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले की पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने 112 पीआरबी में तैनात 210 पुलिसकर्मियों का एक साथ कार्यक्षेत्र बदल दिया है, जिससे पूरे महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

इस फेरबदल में उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और होमगार्ड समेत कुल 210 कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है, ताकि रिस्पॉन्स टाइम और कार्यप्रणाली में सुधार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें