फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई में बड़ा हादसा टला: बस ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, आठ पोल टूटे...10,000 की आबादी प्रभावित, चालक फरार

Wed, 27 Mar 2024 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि करीब आठ पोल बस की टक्कर से गिर गए हैं। मौके पर 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोल मंगवाए गए हैं। शाम तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर ली जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई शहर के कालपी बस स्टैंड पर चालक ने रोडवेज बस बैक करते समय बिजली की पोल में टक्कर मार दी।  इससे एक-एक करके आठ पुल जमीन पर आ गिरे। हाई वोल्टेज लाइन होने के चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फॉल्ट होने से तुरंत बिजली बंद हो गई। 

विज्ञापन

वहीं, बिजली घर पास में ही होने पर घटना की जानकारी कर्मचारियों को लगी। आनन फानन मौके पर पहुंचे जेई सुमित साहू और अन्य कर्मचारियों ने बस को पकड़ लिया। इस दौरान बस में सवारी अधिक होने कारण उनके बीच नोकझोंक होने लगी। चालक मौके से बस लेकर भाग गया।
जैसे ही सूचना प्रशासन को लगी, तो मौके पर  सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार जायसवाल और सिटी सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को बंद करवाया। लाइन गिरने से शहर के दो बड़े फीडर घंटाघर और बजरिया बंद हो गए हैं। रात तक करीब दस हजार की आबादी बिजली से प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



बस चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि करीब आठ पोल बस की टक्कर से गिर गए हैं। मौके पर 10 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोल मंगवाए गए हैं। शाम तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू कर ली जाएगी। वहीं, एक-दो घंटे में यातायात व्यवस्था भी सही हो जाएगी। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें