फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रक स्कूल की दीवार से टकराया, गनीमत रही...कमरे में नहीं थे बच्चे

Sat, 14 Oct 2023 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। घटना के संबंध में प्रधानाचार्य अनिरूद्ध त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के रुरुगंज कस्बे में साधन सहकारी समिति पर शनिवार सुबह खाद उतारने के लिए पहुंचे ट्रक के चालक ने गोदाम की तरफ ढलान पर ट्रक खड़ा कर दिया। इसी बीच लेबर जब खाद की बोरियां उतारने लगी। तभी अचानक से ट्रक के ब्रेक का प्रेसर पाइप फट गया।

विज्ञापन

इससे ट्रक केबिन की तरफ से चलता हुआ सामने प्राथमिक विद्यालय की दीवार से जा टकराया। इससे स्कूल में मौजूद बच्चों व शिक्षकों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय बच्चे स्कूल के दूसरे कमरे में बैठे थे। इसके चलते बढ़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। साधन सहकारी समिति, रुरुकला पर शनिवार सुबह लगभग 8:45 बजे ट्रक चालक इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव गपचिया निवासी शिशुपाल ने ढलान पर ट्रक को पीछे की तरफ से बैक करके गोदाम के पास ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

ट्रक के ब्रेक का प्रेसर पाइप फट गया
इसके बाद पल्लेदार खाद की बोरियों को उतारकर गोदाम में रखने लगे। अभी लगभग 50 बोरी उतर ही पाई थी कि तभी अचानक से ट्रक के ब्रेक का प्रेसर पाइप फट गया। इससे ट्रक ढलान से तेज रफ्तार के साथ सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार से जा टकराया।

तेज अवाज के साथ धमाका...मचा हड़कंप
हालांकि चालक ने इस बीच किसी तरह से ट्रक में चढ़कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक फेल होने से वह असफल रहा। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार बुरी तरह से फट गई। तेज अवाज के साथ हुए धमाके को सुन स्कूल के दूसरे कमरों में मौजूद चार-पांच बच्चों व शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप
गनीमत यह रही कि घटना के समय बच्चे अपने दूसरे कक्ष में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। घटना के संबंध में प्रधानाचार्य अनिरूद्ध त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें