फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: हवन-पूजन के साथ डिंपल का चुनावी आगाज, नामांकन से पहले मुलायम को किया नमन

Mon, 14 Nov 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मैनपुरी संसदीय सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नामांकन करने निकलीं डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने सबसे पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को पति अखिलेश यादव को साथ घर पर हवन-पूजन किया। मैनपुरी संसदीय सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नामांकन करने निकलीं डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने सबसे पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने आज से अपने चुनाव का आगाज कर दिया। उनके बाद डिंपल और अखिलेश चारों प्रस्तावकों के साथ एक ही कार में सवार होकर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। जहां पर वह नामांकन दाखिल करेंगीं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समाधि स्थल पर नेताजी की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सहित परिवार के लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे। आवास से निकलने से पहले डिंपल यादव ने आवास के बाहर बने देवी मंदिर पर भी पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें