फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls: लंबे समय बाद एक मंच पर आए अखिलेश और शिवपाल यादव, पूर्व सीएम ने चाचा के छुए पैर

Sun, 20 Nov 2022 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

रविवार सुबह सैफई के एसएस मेमोरियल स्कूल में समाजवादी पार्टी की तरफ से सभा आयोजित हुई। अखिलेश ने मंच पर ही शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज चाचा से राजनीतिक दूरियां भी दूर हो गईं।
विज्ञापन
शिवपाल और अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं। सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं। यह बात रविवार को एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अब घबराहट तो बीजेपी को हो रही होगी।

विज्ञापन

अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया। मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा। बहुत सी सरकारें यहां के लोगों ने देखी है। यह पहली सरकार देखी होगी, जो सब वादे भूल गई होगी।

#WATCH उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में आयोजित जनसभा के दौरान पीएसपी प्रमुख और चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छुए। pic.twitter.com/BOxzQXiHbU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022 ">http://
इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड़यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती जितनी भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैध के पास है न हकीम और अस्तपलों के पास। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहते थे कि हम साथ आएं। हम साथ आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें