फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठाया, बोले- हमारे घरों की ड्रोन तक से हो रही है निगरानी

Sun, 04 Dec 2022 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मैनपुरी उपचुनाव से पहले शिवपाल के करीबी को पुलिस ने उठा लिया। दरअसल, पुलिस सुबह ताखा ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार करने गई थी। उनके द्वारा दरवाजा न खोलने पर पुलिस दीवार फांदकर घुस गई। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में मैनपुरी उपचुनाव के मतदान से पहले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी और ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति ध्रुव यादव को सुबह पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। गेट न खोलने पर पुलिस दरवाजे से कूदकर घर में घुसी। इससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीओ भरथना विजय सिंह थाना पुलिस के साथ के साथ भरथना के मोहल्ला बृज राज नगर में नई बस्ती में ध्रुव यादव के घर पहुंच गए। गेट खटखटाने पर न खुलने पर पुलिस दीवार कूदकर घर में प्रवेश कर गई। इसके बाद ध्रुव यादव को कोतवाली भरथना ले जाया गया।
जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भरथना कोतवाली पहुंच गए। फोन पर प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल डीएम और एसएसपी से बात की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें छोड़ने के आदेश दिए। करीब 10 मिनट बाद ध्रुव यादव को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

कुछ ही देर में ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रसपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। सरकार के इशारे पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि मतदान प्रतिशत कम रहे, मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

ताखा से शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि बेवजह कार्रवाई करके दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, अंकुर यादव, पूर्व चैयरमेन मनोज पोरवाल आदि कई नेता,कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें