फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Byelection: डिंपल यादव ने जसवंतनगर में किया रोड शो, बोलीं- नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग

Sat, 03 Dec 2022 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के सम्मान में पांच तारीख को साइकिल का बटन दबाएं। ये रोड शोड 2:30 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे खत्म हुआ।
विज्ञापन
डिंपल यादव का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। सपा का रोड शो रेल मंडी से शुरू होकर छिमारा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जबरदस्त पुष्प वर्षा तथा डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। साथ ही, शिवपाल सिंह-अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नेताजी की विरासत के लिए सबसे बड़ी जंग है। नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। चुनावों का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा।
उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए।

विज्ञापन

नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है। समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिनको रोजगार नहीं मिला उनको बेरोजगारी भत्ता भी दिया। मैनपुरी का विकास केवल समाजवादी ही कर सकते हैं। भाजपा तो केवल नफरत की राजनीति कर सकती है, जो हमेशा से कर रही है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि जसवंतनगर की जनता इस उपचुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें