फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Byelection: शिवपाल यादव- हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं, नेताजी के आदर्शों पर चलना है

Fri, 02 Dec 2022 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा है कि भाजपा की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ है। इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं और हमें नेताजी के आदर्शों पर चलना है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं...हमें नेताजी के आदर्शों पर चलना है। यह बात शुक्रवार को इटावा जिले में जसंवतनगर क्षेत्र में चल रही जनसभा में शिवपाल यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। नेताजी के निधन के बाद यह पहला चुनाव है।

विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं से बोले कि सभा आने वाले लोगों की गाड़ियों को सीओ और एसओ आने से रोक रहा था इनकी धमकी में मत आना। शिवपाल यादव ने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को आड़े हाथों लिया।
शिवपाल बोले कि वोटर लिस्ट से नाम सैंकडों की संख्या में नाम काट दिए हैं। कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। जनता में किसी का भी विश्वास नहीं जीता है। किसानों को बर्बाद कर दिया है। दो माह से नहरें सूखी पड़ी हैं। करोड़ों नौजवानों को नौकरी देने के वायदे पूरे नहीं किए हैं। 15 लाख के झूठे वायदे पर राज कर रहे हैं।

विज्ञापन

जो समाज और गुरु का नहीं हुआ, किसका होगा
मैनपुरी लोकसभा चुनाव तय कर देगा डिंपल को इतने वोटों से जिताना कि भाजपा की जमानत जब्त हो जाए। भाजपा प्रत्याशी यदि सही शिष्य होता, तो पार्टी छोड़ता ही नहीं। साथ ही, जाने से पहले गुरु से आज्ञा लेकर जाता। जो समाज का नहीं हुआ, गुरु का नहीं हुआ...किसका होगा।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली या लखनऊ की सरकार हो जनता का कोई काम नहीं किया। किसी भी किसान को खाद नहीं मिली है और एक बोरी खाद 1800 रुपए में मिल रही है। पूरी रात गाय और सांड से फसलों को रखवाली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

एसडीओ एक महीने में कई लाख रुपए की वसूली करता है। ये सरकार मुठ्ठी भर पूंजीपतियों की मदद कर रही है। पुलिस खुलेआम रिश्वत लेती है। चार बार सपा सरकार रही किसी पर छापे मारे गए। इन दोनों भ्रष्ट सरकारों का भविष्य मैनपुरी लोकसभा चुनाव तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें