फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Byelection: शिवपाल बोले- आपने कहा था एक हो जाओ, हम एक हो गए....आज से ही हमें काम करना है

Sun, 20 Nov 2022 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

मैनपुरी उपचुनाव जीतने के लिए सपा और प्रसपा के अध्यक्ष एक साथ दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। वहीं, आज दोनों उपचुनावों को लेकर बैठक में शामिल होंगे, जिसमें जीत की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
शिवपाल और अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपाल यादव के इटावा स्थित घर पर पहुंच कर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की मुलाकात नए समीकरण बना रही है। वहीं, दो दिन से शिवपाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर डिंपल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन

इस क्रम में रविवार को शिवापल सिंह यादव सैफई क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यहां अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि आपने कहा था कि एक हो जाओ, हम एक हो गए। वहीं, डिंपल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। 

विज्ञापन

इटावा-मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते हैं। शिवपाल इसे बखूबी जानते और मानते हैं। उनका समर्थन डिंपल को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। इसलिए, उनके निर्णय पर खुशी भी जताई जा रही है और उन्हें उचित स्थान देने की मांग भी हो रही है।

बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर आए हैं। अब उपचुनावों के नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिवपाल के फैक्टर का क्या असर रहा?

ताखा में बैठक करके दिए निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव से गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब और सक्रिय हो गए हैं। वह शनिवार को ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगने और किसी भी हाल में उन्हें जिताने के निर्देश दिए। जसवंतनगर विधानसभा में ताखा क्षेत्र के 85 मतदान केंद्रों के 120 मतदेय स्थलों पर 98 हजार मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें