अभी तक यहां मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह ही लोगों के हर सुख-दुख में खड़े होते रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और प्रदेश महासचिव अजेंद्र गौर ने बताया कि 21 नवम्बर सोमवार सुबह 10 बजे से नगर के एक रिसार्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उम्मीद है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी।
ताखा में बैठक करके दिए निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव से गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब और सक्रिय हो गए हैं। वह शनिवार को ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी सेक्टर प्रभारी समेत करीब 30 कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।
सूत्रों के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोट मांगने और किसी भी हाल में उन्हें जिताने के निर्देश दिए। जसवंतनगर विधानसभा में ताखा क्षेत्र के 85 मतदान केंद्रों के 120 मतदेय स्थलों पर 98 हजार मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।