महोबा जिले में थाना श्रीनगर के ढिकवाहा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव भैरवा तालाब के किनारे पड़ा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे होने और सिर पर गंभीर चोट के निशान होने से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक के शरीर के कुछ हिस्से को जलाने का भी प्रयास किया। सूचना पर अपर एसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
ढिकवाहा गांव के ग्रामीण सुबह जब खेतों की ओर गए, तो भैरवा तालाब के किनारे 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ चरखारी दीपक दुबे व थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलित किए